New ration card list Bulandshahr Kaise Dekhe, mobile se Ration card list Kaise Dekhe, बुलंदशहर की राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें मोबाइल से,
खाद एवं रसद विभाग द्वारा राशन कार्ड की प्रक्रिया को Online कर दिया है अब देश का कोई भी नागरिक अपने Ration Card List को अपने मोबाइल फोन से आसानी से देख सकता है। यदि आप बुलंदशहर के निवासी हैं आइए जानते हैं Ration card list Bulandshahr कैसे चेक करें।
Ration card list Bulandshahr
बुलंदशहर के सभी नागरिक अब अपना राशन कार्ड सूची अपने मोबाइल फोन पर ही चेक कर सकते हैं 10 दिन में खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग द्वारा Bulandshahr की Ration Card List को समय-समय पर Update कर दिया जाता है। ऐसे में कई लोगों के नाम इस सूची से हटा भी दिए जाते हैं और कई लोगों के नाम सूची में जोड़ दिए जाते हैं।
लेकिन इसकी जानकारी आपको तब होती है जब आप राशन वितरण की दुकान या फिर कोटेदार के पास अपना राशन लेने जाते हैं और वहां पर आप अपना नाम नहीं पाते हैं इसलिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा इस समस्या को ध्यान में रखते हुए अब इस सूची को Online जारी कर दिया गया है आप यहां पर इस सूची को चेक कर सकते हैं।
राशन कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
मुख्यतः राशन कार्ड तीन प्रकार के होते हैं अंतोदय राशन कार्ड, बीपीएल राशन कार्ड और एपीएल राशन कार्ड। इन सभी राशन कार्ड पर राशन वितरण उनके कार्ड के आधार पर किया जाता है। बीपीएल राशन कार्ड सबसे गरीब और आर्थिक रुप से कमजोर व्यक्ति का ही बनाया जाता है।
Key Highlights of Bulandshahr Ration Card List
Article Name | Bulandshahr ration card list |
लाभ | कम दरों पर खाद्य सामग्री |
लाभार्थी | बुलंदशहर के निवासी |
राशन कार्ड की नई सूची | यहां से देखें |
Ration card list Bulandshahr – बुलंदशहर राशन कार्ड लिस्ट कैसे चेक करें
बुलंदशहर के निवासी जो भी अपना नाम राशन कार्ड की सूची में देखना चाहते हैं नीचे बताए गए तरीके से देख सकते हैं –
- सबसे पहले आपको खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट nfsa.up.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको “राशन कार्ड की पात्रता सूची” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब अपना जिला “Bulandshahr” का चयन करें।
- अब अपने क्षेत्र का चयन करें और अपने क्षेत्र से संबंध Block का चयन करें।
- अब अपनी ग्राम पंचायत का चयन करें।
- अब अपने राशन कार्ड के प्रकार का चयन करें जैसे कि पात्र गृहस्थी या अंत्योदय और उसके नीचे दिए गए नंबर पर क्लिक करें।
- आपके सामने आपकी ग्राम पंचायत में सभी व्यक्तियों की राशन कार्ड सूची खुलकर आ जाएगी इस सूची में आप अपना नाम खोज सकते हैं।
- अब अपने नाम के सामने दिए गए राशन कार्ड नंबर के विकल्प पर क्लिक करें और आपका राशन कार्ड खुलकर आ जाएगा।
इस राशन कार्ड में आप अपने सभी सदस्यों का नाम जो भी राशन कार्ड से जुड़े हुए हैं चेक कर सकते हैं और आप अपने उन सभी सदस्यों का राशन अपने कोटेदार या राशन की दुकान से प्राप्त कर सकते हैं।
FAQ of Ration Card List
बुलंदशहर राशन कार्ड लिस्ट कैसे देखें?
बुलंदशहर की राशन कार्ड नवीनतम सूची आ गई है आप यहां इस आर्टिकल में जाकर चेक कर सकते हैं और अपना नाम देख सकते हैं।
मेरा नाम राशन कार्ड सूची में नहीं है मैं क्या करूं?
अगर आपका नाम राशन कार्ड सूची में नहीं है तो अपने संबंधित कोटेदार से संपर्क करें या फिर अपने तहसील स्तर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारी से संपर्क करें।